हिंदी
नागालैंड विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। नागालैंड की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 30 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एनपीएफ 26 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है।
नई दिल्ली: नागालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और अब तक प्राप्त रुझानों में त्रिपुरा के बाद नागालैंड में भी बीजेपी शानदार प्रदर्शन कर रही है। नागालैंड की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 30 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एनपीएफ 26 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। अभी तक किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 25 साल बाद लेफ्ट सत्ता से बाहर
ऐसा पहली बार है जब भाजपा ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा में तो भाजपा ने अपने नाम ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। इन तीनो राज्यों में अब तक कांग्रेस समेत स्थानीय राजनीतिक दलों और लेफ्ट पार्टियों का वर्चस्व रहा है।
यह भी पढ़ें: मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी
नागालैंड में 60 सीटें हैं, जिनमें 59 सीटों पर वोटिंग हुई थी। नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां बीजेपी और एनपीएफ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। नागालैंड में सभी 59 विधानसभा सीटों के रुझान के अनुसार 2 सीटों पर कांग्रेस, 30 सीटों पर भाजपा, 26 पर एनपीएफ व 2 पर अन्य आगे चल हैं।
इस बार 60 सदस्यीय विधानसभा में 195 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें से केवल पांच महिलायें हैं।
Published : 3 March 2018, 1:46 PM IST
Topics : जीत नागालैंड बीजेपी विधानसभा चुनाव
No related posts found.