
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली आज बुधवार को दिलदहला देने वाले वारदात सामने आई है। नेब सराय इलाके में अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। दंपती और उनकी बेटी के शव घर में पड़े मिले। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बेटे से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी की मदद से घटना की जांच की जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दंपति का बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया था। जब वह घर लौटा तो तीनों के शव घर में पड़े मिले। इससे उसके पैरों के तले से जमीन खिसक गई और वह बेसुध हो गया।
जानकारी के अनुसार आज दंपती की मैरिज एनिवर्सरी थी। सुबह पांच से सात के बीच में हत्या हुई है।
मृतकों की पहचान राजेश (53 वर्ष) कोमल (47 वर्ष) और कविता (23साल) के रूप में हुई है। तीनों की हत्या चाकू गोदकर की गई है। हत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि ये लोग मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे, लेकिन सालों से दक्षिण दिल्ली के देवली गांव में रह रहे थे। तीनों की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या की गई है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 4 December 2024, 9:49 AM IST
Topics : DynamiteNews HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Neb Sarai New Delhi police TrendingNews triple murder क्राइम