महराजगंज: अमर शहीदों की याद में कैंडिल जलाकर किया श्रद्धासुमन अर्पित

महराजगंज के मेन चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने = वीर अमर शहीदों की याद में फ्रीडम फाइटर प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना मूर्ति के समक्ष कैंडिल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 October 2024, 8:13 PM IST
google-preferred

महराजगंजः मुख्य तिराहे पर सोमवार की शाम पुलिस स्मृति दिवस पर कैंडिल जलाकर वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिंद फौज ने जो बिगुल बजाया है, निश्चित ही देशवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

सैनिकों का सम्मान हम सभी को हमेशा न केवल याद रखना चाहिए बल्कि समाज के प्रति भी अपने कर्तव्यों को कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। तभी  श्रद्धांजलि की सार्थकता होगी। भारत माता के नारों से मुख्य तिराहा गुंजायमान हो उठा। 
याद किए गए शहीद
महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के चटिया गांव निवासी राघवेंद्र कुमार पाठक संतकबीरनगर जनपद में नौकरी के दौरान शहीद हुए थे। स्व. रामलखन गुप्ता ने आजाद हिंद फौज के बैनर तले अपने कार्यों से अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे। 
दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पुलिस चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ श्रृद्धासुमन अर्पित किया। इसके अलवा अरूणेश शुक्ला, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता, महामंत्री दामोदर गोयल, जिला मंत्री श्रीकृष्ण कसौधन, मोहन जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, सुरेश मद्देशिया, बनारसी मद्देशिया, सुनील मिश्रा, रजनीश कुमार, पूर्व प्रमुख नरेंद्र खरवार, सिनोद कुमार, राजेंद्र कसौधन, सागर गुप्ता आदि ने वीर अमर शहीदों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी। 

Published : 
  • 21 October 2024, 8:13 PM IST