International: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, महसूस किए गए झटके

इंडोनेशिया में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गयी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 January 2020, 10:48 AM IST
google-preferred

मॉस्को: इंडोनेशिया में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 0746 बजे महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें: बरपा कुदरत का कहर, बारिश से ब्राजील में जनजीवन प्रभावित

भूकंप का केंद्र टरनेट शहर से 116 किलोमीटर पश्चिम में 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के कारण फिलहाल किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है और अभी तक सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गयी है। (वार्ता)