हिंदी
रियो डी जेनेरियो: दक्षिण- पूर्व ब्राजील के मिनास गेराइस प्रांत में भीषण बाढ़ के चलते कुल 52 लोगों की मौत हुई। राज्य नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी है। एजेंसी के अनुसार बाढ़ के कारण 65 लोग घायल हुए हैं, जबकि 28,893 विस्थापित और 4,397 बेघर हुए हैं।

यह भी पढ़ें: चीन से सारण आयी लड़की को कोरोना वायरस की आशंका
इस क्षेत्र में शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ से प्रभावित 101 शहरों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। ब्राजील सरकार ने रविवार को मिनास गेराइस के पुनर्निर्माण के लिए नौ करोड रियल देने का वादा किया है। ब्राजील के बेलो होरिजोंटे में शुक्रवार से बाढ़, भू-स्खलन और भवन के गिरने से कुल 13 मौतें हो चुकी हैं। (वार्ता)
Published : 29 January 2020, 11:28 AM IST
No related posts found.