हिंदी
नई दिल्लीः हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह की शुरुआत से कार्तिक महीने के अंत तक शरद ऋतु रहती है। शरद ऋतु में 2 पूर्णिमा पड़ती है। इनमें अश्विन माह की पूर्णिमा महत्वपूर्ण मानी गई हैं। इसी पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार शरद पूर्णिमा रविवार, 13 अक्टूबर को है। इस दिन अच्छी सेहत और धन की प्राप्ती होती है।
इस दिन व्रत करने से सभी मनोमकामनाएं पूर्ण होती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन खीर का सेवन करने की परंपरा है। इस पूर्णिमा को बनी खीर को अमृत समान माना जाता है। इस दिन पूर्ण रूप से जल और फल ग्रहण करके उपवास रखने का प्रयास करें। चाहें आप इस दिन व्रत ना रखें पर शाकाहारी खाना ही खाएं।

अच्छी सेहत के लिए रात के समय स्नान करके गाय के दूध में घी मिलाकर खीर बनाएं। खीर को भगवान को अर्पित करके भगवान कृष्ण की पूजा करें। चन्द्रमा के मंत्र "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें।
Published : 13 October 2019, 10:38 AM IST
No related posts found.