Nehru Death Anniversary: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, देश दे रहा श्रद्धांजलि, जानिये देश के पहले पीएम से जुड़ी खास बातें

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज यानी शनिवार (27 मई) को 59वीं पुण्यतिथि है। देश के कई दिग्गज नेताओं ने पुण्यतिथि पर देश के पहले पीएम नेहरू को श्रद्धांजलि दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 May 2023, 12:00 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज यानी शनिवार (27 मई) को 59वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देश के पहले पीएम को याद किया और देश के निर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता जतायी। 

नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे

भारत के पहले और सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री, नेहरू का 1964 में निधन हो गया था।

पूरे देश में भारत के पहले पीएम नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम आयोजित किए गए जा रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

खरगे ने ट्वीट कर कहा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।'

पार्टी ने ट्वीट किया, 'हम अपने पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हैं। वह एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने अपनी आर्थिक नीतियों और औद्योगिक पहलों के जरिये देश को नई ऊंचाई प्रदान की।'
गौरतलब है कि नेहरू 1947 में देश के आजाद होने के समय से 27 मई,1964 को अपने निधन तक प्रधानमंत्री रहे।

जवाहरलाल नेहरू का आज ही के दिन 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.

Published : 
  • 27 May 2023, 12:00 PM IST

Related News

No related posts found.