
नई दिल्लीः हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन को काफी पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह-सुबह स्नान करना और दान करना शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें करने से बचना चाहिए।
1. इस दिन सुबह-सुबह जल्दी उठ कर स्नान करना चाहिए। पानी में गंगाजल मिलाकर नहाना शुभ माना जाता है।
2. इस दिन गलती से भी तुलसी के पौधे के साथ छेड़-छाड़ ना करें। इस दिन ना को तुलसी के पौधे से पत्ते तोड़ने चाहिए और ना ही उन्हें जड़ से उखाड़ना चाहिए।
3. इस दिन उड़द और मसूर की दाल नहीं खानी चाहिए। ना ही करेला, बैंगल जैसी हरी सब्जियां खानी चाहिए।
4. इस दिन भगवान को प्रसन्न किया जाता है। इसलिए इस दिन ज्यादा गुस्सा नहीं करना चाहिए और ना ही लड़ाई-झगड़ा करना चाहिए।
Published : 12 November 2019, 10:20 AM IST
Topics : Festival Kartik Purnima कार्तिक पूर्णिमा त्योहार दान स्नान