
लखनऊ: देर रात 3 आइपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। जिसमें 2 जिलों बस्ती और हमीरपुर में नये पुलिस कप्तानों को तैनात किया गया है।
हमीरपुर के पुलिस कप्तान हेम राज मीणा को बस्ती का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। बस्ती के पुलिस कप्तान पंकज कुमार को डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है। गाजियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार को हमीरपुर का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
Published : 12 October 2019, 10:51 AM IST
Topics : IPS transferred uttar pradesh एसपी तबादले बस्ती हमीरपुर