Dhanteras Special: ये है खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जानें क्या खरीदने से भगवान कुबेर बरसाएंगे कृपा

आज धनतेरस का त्योहार है। आज के दिन बर्तन, सोना, चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर धन के देवता कुबेर की पूजा होती है, इसलिए यह मान्यता है कि गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। धनतेरस पर धन सम्पन्नता के लिए कुबेर की पूजा की जाती है। जानिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 October 2019, 10:57 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग बर्तन, सोना-चांदी से बनीं चीजें खरीदते हैं। जिसकी दिवाली वाले दिन पूजा होती है। जानिए इस बार धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक का है।

धनतेरस पर खरीदारी और पूजा के मुहूर्त
सुबह 8:10 से 10:35 तक

सुबह 11:42 से दोपहर 12:20 तक

दोपहर 12:10 से 01:20 तक

शाम 04:17 से 05:35 तक

रात 09:00 से 10:25 तक

धनतेरस पूजा करने का शुभ महुर्त :
शाम 7.10 से लेकर 8.15 बजेप्रदोष काल : 5.42 से 8.15 बजेवृषभ काल : 6.51 बजे से 8.46 बजे

धनतेरस के दिन क्या जरूर खरीदें?
- धातु का बर्तन अगर पानी का बर्तन हो तो ज्यादा अच्छा होगा
- गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां दोनों अलग-अलग होनी चाहिए
- खील-बताशे और मिटटी के दीपक, एक बड़ा दीपक भी जरूर खरीदें
- चाहें तो अंकों का बना हुआ धन का कोई यंत्र भी खरीदें
- इसकी पूजा धनतेरस के दिन कर सकते हैं

घर की सफाई का काम धनतेरस के दिन जारी न रखें। इस दिन केवल कुबेर की पूजा न करें। धनवंतरि देवता की उपासना भी जरूर करें। अगर इस दिन धातुओं का क्रय करना है तो सोना, पीतल चांदी या स्टील खरीदना चाहिए।