हिंदी
नई दिल्लीः लॉकडाउन के बीच भी भोजपुरी गानों का क्रेज कम नहीं हुआ है। अभी भी खेसारी लाल का कोई भी गाना रिलीज हो जाए उसे वायरल होने में समय नहीं लगता है।
अब लॉकडाउन के दौरान भी उनका एक धमाकेदार भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) जबरदस्त वायरल होता दिखाई दे रहा है। इस गाने में खेसारी जबरदस्त डांस और रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये गाना है फिल्म ‘राजा जी’ का। गाने का नाम है ‘मलगजरी रे'(Malgajari Re)। दर्शक इस गाने को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी कमाल का डांस करते नजर आ रहे हैं।
गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और संगीत धनाजय मिश्रा ने दिया है। यहां देखिए यह खेसारी लाल यादव यह भोजपुरी गाना 'मलगजरी रे' का वीडियो।
Published : 12 April 2020, 6:02 PM IST