बिहार में ‘महाराष्ट्र मॉडल’ और नीतीश कुमार की ‘हाईजैकिंग’, जानें क्या-क्या बोले तेजस्वी यादव?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की इच्छा जताने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर नीतीश को “हाईजैक” करने और महाराष्ट्र मॉडल लागू करने का आरोप लगाया है। अब राज्य की सियासत में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चाएं तेज हैं।