सलमान खान की गाड़ी पर हमला कर AK-47 से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट

फिल्म अभिनेता सलमान खान पर एक बार हमले की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 June 2024, 10:38 AM IST
google-preferred

मुंबई: फिल्म अभिनेता सलमान खान पर एक बार हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हैं, इन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्थलों की रेकी की थी। इन्हें सलमान खान पर Ak- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था। पुलिस को ऐसे कई विडियोज आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और आगे की जांच जारी है।

Published : 
  • 1 June 2024, 10:38 AM IST

Advertisement
Advertisement