हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि खड्डा कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर की गई हत्या में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। इसने यह भी कहा कि हत्या एक मामूली विवाद को लेकर की गई थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जैतपुर के पास खड्डा कॉलोनी के बी-ब्लॉक अर्पण पुलिया के पास हुई वारदात में कमल किशोर की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई शिवम घायल हो गया था।
उन्होंने ने कहा कि खड्डा कॉलोनी के शाहरुख को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि किशोर, शिवम और शाहरुख स्थानीय अपराधी थे जिन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया।
इसने कहा कि तीन दिन पहले तीनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और लूट की रकम बांटने को लेकर उनके बीच बहस हुई तथा नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई।
Published : 14 September 2023, 11:17 AM IST
Topics : इलाके खड्डा कॉलोनी चाकू घोंपकर दिल्ली पुलिस सांप्रदायिक हत्या
No related posts found.