महराजगंज: शौचालय के गंदे पानी की शिकायत पर महिला को पीटा, न्याय न मिलने पर पहुंची एसपी के पास

डीएन ब्यूरो

मामूली सी बात पर महिला के घर के ही सदस्यों ने उसे पीट डाला। मामले की तहरीर देने के बाद भी उसे नहीं मिला न्याय। न्याय के लिए पति-पत्नी दोनों ही थाने के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन थाने में हर कोई कान में रूई डाल कर बैठा हुआ है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की विशेष खबर..



घुघुली (महराजगंज): शौचालय से बह रहे गंदे पानी की समस्या लेकर गई महिला को दो महिला और दो पुरुषों ने मिलकर पीटा। विवाद को देखते हुए पड़ोसियों ने इसकी सूचना UP100 को दी, लेकिन आज तक वो महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। 

यह भी पढ़ें: आजम खां की सांसदी पर जया प्रदा की नजर, इलाहाबाद कोर्ट में दाखिल की याचिका

थाना पुरैना, घुघुली की एक महिला शौचालय से बह रहे गंदे पानी की शिकायत की तो उसे उसके ही परिवार के लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। लोगों ने UP100 और एम्बुलेंस को फोन करके बुलाया। एम्बुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघुली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा पहले थाने को इसकी सूचना दी जाएगी तभी महिला का इलाज किया जाएगा। 
 

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग को शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने से रोकने के मामले में रेलवे ने दिए जांच के आदेश

 

पीड़ित महिला

जिसके बाद महिला के पति ने थाने में इसकी सूचना दी, तब महिला का इलाज किया जाएगा। महिला के पति ने थाने में जाकर 1 जुलाई को तहरीर दी थी, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। दोनों पति-पत्नि हफ्तों से थाने क चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। आज न्याय के उम्मीद के आस में महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। 










संबंधित समाचार