दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह सुहावनी रही जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 October 2019, 11:41 AM IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह सुहावनी रही जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का प्रतिशत 80 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह धुंध रहेगी और आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत

सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

Published : 
  • 29 October 2019, 11:41 AM IST