सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत, आसमान में छाए बादल

महराजगंज जनपद में भोर में हुई बारिश के बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इसके बाद से आसमान में बादल छाए हैं। गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की वहीं सड़कों पर रौनक भी लौटी है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 June 2024, 1:15 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद में पिछले दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। 36 से 38 डिग्री के पारे होने के बाद भी गर्मी का सितम लगातार जारी रहा।

बुधवार रात में तेज हवाएं चलने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई। भोर में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। सुबह करीब 9 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही।

इसके बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह से पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं 1 बजे यह पारा 31 डिग्री पर पहुंच गया है। 
फरेंदा संवाददाता के अनुसार प्री मानसून की दस्तक के साथ ही बाजारों में चहल-पहल दिखने लगी है। बुधवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे।

आज सुबह से कभी बदरी तो कभी धूप की आंख मिचौली का खेल चल रहा है लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। फरेंदा में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आसमान में बादल छाने के बाद लोगों को लगा कि बारिश के आसार बन रहे हैं। हवाएं चलने के बाद बदल बिन बरसे ही निकल गए। हालांकि हवाओं ने गर्मी के रुख को कुछ शांत कर दिया और हवाओं के ठंडे झोंकों ने लोगों को राहत पहुंचाई है।

Published :