हिंदी
नयी दिल्ली: तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए शुरू की गयी नयी योजना अग्निपथ के तहत अग्निवीरों को दिये जाने वाले वेतन और भत्तों से संबंधित प्रणाली को समय पर अमल में लाने के लिए आज विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
भारतीय सेना और रक्षा लेखा विभाग के बीच बुधवार को यहां चौथे समन्व्य सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सहसेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू और रक्षा लेखा महानियंत्रक रजनीश कुमार ने इस सम्मेलन की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की और इसमें भारतीय सेना तथा रक्षा लेखा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया (वार्ता)
Published : 29 June 2022, 6:08 PM IST
No related posts found.