हिंदी
लखनऊ: बीती रात लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र नंदी विहार में रहने वाले ईसाई धर्म के पति पत्नी का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया। जब इसकी शिकायत ईसाई दम्पत्ति ने थाने पर की तो पड़ोस में रहने वाले दरोगा के बेटे और दबंगो ने पति पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी पर घण्टो बाद भी पुलिस नहीं पहुंची और महिला का पति घर मे तड़पता रहा। वहीं एसएसपी के नम्बर पर फोन करने के बाद चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद खाना पूर्ति में जुट गई।
यह भी पढ़ें: DN Exclusive: यूपी में देह व्यापार का धंधा उफान पर, अमेठी में कई गिरफ्तार
इस घटना का वीडियो वहां मौजूद एक युवक ने बना लिया। पड़ोस में रहने वाले दरोगा के दबंग बेटे और उसके साथियों ने वीडियो बनाने वाले युवक को भी नहीं छोड़ा, जोकि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। पीड़ित महिला का नाम पॉमेला पॉल है। जिसका कहना है कि वो जिस मोहल्ले में रहती है। वहां सभी घर ठाकुरो के हैं और आस पड़ोस में रहने वाले लोग उनको उस मोहल्ले से निकालना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: भीड़ से पिटाई के बाद जिंदा जलाए गए युवक की अस्पताल में मौत
लखनऊ पुलिस की लापरवाहियों के फेहरिस्त काफी लंबी है। मामले को लेकर अधिकारी बोलने से कतरा रहे हैं। लेकिन इस मामले में कही न कही विभाग में तैनात दरोगा के दबंग बेटे के शामिल होने से भी पुलिस कार्यवाई करने से पीछे हट रही है और विभागीय रिश्तेदारी निभाती दिख रही है।
Published : 23 July 2019, 3:47 PM IST
Topics : Lucknow police uttar pradesh उत्तर प्रदेश चिनहट दबंग दरोगा नंदी विहार पुलिस लखनऊ