हिंदी
नई दिल्ली: सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक की 550 वीं जयंती के अवसर पर देश में ‘द स्क्रिप्ट आफ लाइफ’ अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का मकसद विश्व को गुरु नानक की शिक्षाओं के करीब लाना है। यह अपने किस्म का पहला डिजिटल मीडिया अभियान है जिसमें समानता, महिला, सशक्तीकरण, अलग पंथों के लिए सहिष्णुता और सेवा पर गुरु नानक देव की शिक्षाएं एक समृद्ध तथा मूल्यवान जीवन का आधार बनाती है।
यह भी पढ़ें: मोदी ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ’ पर सरदार पटेल को देंगे श्रद्धांजलि
द स्क्रिप्ट आफ लाइफ के माध्यम से गुरु नानक देव की नैतिक शिक्षाओं और मूल्यों का रचनात्मक ढंग से प्रचार प्रसार किया जायेगा। इस अभियान में कलाकार, संगीतकार, लेखक और कवि संवाद कर विश्व के सभी समुदायों के बीच संबंधों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। अभियान के विषय में जानकारी देते हुए अमेरिका में नेशनल सिख अभियान के सह संस्थापक डा. रजवंत संह ने कहा, “स्क्रिप्ट आफ लाइफ गुरु नानक के अनमोल संदेशों को सभी लोगों खासकर युवाओं के बीच पहुंचाने के लिए है। गुरु नानक किसी एक समुदाय के नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: न्यायमूर्ति एस. ए. बोबडे होंगे भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश
वह अपने समय से बहुत आगे थे और आज उनकी शिक्षाएं अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके संदेशों को सभी पृष्ठभूमियों के लोगों ने पसंद किया है और उससे एक मजबूत सामाजिक संरचना बनाने में मदद मिली, जो दबे कुचले लोगों को सम्मान देती है। हम चाहते हैं कि लोग गुरु नानक को एक वैश्विक गुरु के रुप में जाने क्योंकि उनके विचार लोगों को एक साथ ला सकते हैं। विश्व में ध्रुवीकरण और घृणा की घटनाएं बढ़ रही है और हमें ऐसे संदेश देने चाहिए जो सभी लोगों के बीच सौहार्द और प्रेम का माहौल बनाने में मददगार हो सकें।
यह भी पढ़ें: BCCI का बड़ा ऐलान दिल्ली में प्रदूषण के बावजूद भी होगा IND VS Bangladesh T20 मैच
दिल्ली के उद्यमी और अभियान के सह अध्यक्ष जगदीप सिंह और इकबाल सिंह ने बताया कि इसे इस बात को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है कि युवा एक बेहतर कल के लिए दुनिया को बदल सकते हैं। दोनों ने उम्मीद जतायी कि अभियान को लाेकप्रियता मिलेगी और यह प्रबुद्ध भागीदारों के साथ सामुदायिक निर्माण की गतिविधियों, पारंपरिक गतिविधियों जैसे लंगर, सेवा और पौधारोपण में आधुनिक बदलाव लाने में सहायक होगा। अभियान के प्रचार प्रसार का जिम्मा संभाल रहे राजू चड्ढा ने बताया कि इसे डिजिटल मडिया के सभी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जायेगा और इसे विभिन्न माध्यमों से एक करोड़ 60 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। अमेरिका में भी नेशनल सिख अभियान ऐसा ही एक अभियान शुरू कर रहा है। (वार्ता)
Published : 30 October 2019, 4:01 PM IST
Topics : anniversary campaign Guru Nanak India religion अभियान गुरू नानक जयंती देश सिख