Corona Update in India: देश में लगातार बढ़ती जा रही कोरोना के मरीजों की संख्या चिंताजनक, यहां जानें क्या हैं ताजा आंकड़े

डीएन ब्यूरो

भारत में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। तेजी से फैलते हुए संक्रमण को देखते ही पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानें क्या है देश में कोरोना के मरीजों के ताजा आंकड़े..

भारत में बढ़ते जा रहे कोरोना के मरीज (फाइल फोटो)
भारत में बढ़ते जा रहे कोरोना के मरीज (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 18 हजार को पार कर गया है। अब तक कुल 18 हजार 601 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें से 590 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3252 लोग ठीक हो चुके हैं। 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 466 नए केस आए हैं। राज्य में जहां कुल पॉजिटिव केस 4 हजार 666 हो चुके हैं। वहीं मुंबई में ये आंकड़ा 3032 पर जा पहुंचा है। मुंबई में 308 नए केस सामने आए हैं। राज्य में अब तक 139 लोग वायरस से जान गंवा चुके हैं और 572 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटों में 78 नए मामले दर्ज किए जाने के कारण अब तक कुल 2,081 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं और इस दौरान दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। राजधानी में कुल 431 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।










संबंधित समाचार