
कासगंज: देश के नव नियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता शनिवार शाम को परिवार सहित जनपद कासगंज पहुंचे। जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल भगवान वराह की जन्मभूमि सोरोंजी पहुंचकर भगवान वराह की पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता अपने पूरे परिवार सहित मंदिर मे दर्शन को पहुंचे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौजूदा कासगंज जनपद की जिलाधिकारी मेघा रूपम उनकी पुत्री है और दामाद सहारनपुर जनपद के जिलाधिकारी मनीष बंसल है।
मंदिर परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उनके पिता पूजा अर्चना के समय मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध गुप्ता, माँ सत्यवती गुप्ता ,पत्नी व पुत्री कासंगज डीएम मेघा रूपम अपनी पुत्रियों के साथ मौजूद रहीं।
पूजा अर्चना व दर्शन के उपरांत मंदिर समिति के मुख्य पुजारी द्वारा उनके आगमन पर सरोपा और अंगवस्त्र देकर आभार जताया। वे आज रात्रि विश्राम कासगंज में ही करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद दिखी।
मंदिर के महंत द्वारा उन्हें भगवान वराह और पवित्र कुंड मैं विराजमान माँ हरिपदी गंगा के महत्व के बारे में बताया गया। विभिन्न प्रदेश से श्रद्धालु यहाँ आकर अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं। कुंड के जल मैं विसर्जन के बाद मनुष्य की अस्थियां स्वतः ही गल कर जल मैं विलीन हो जाती है।
यहाँ भगवान वराह के मंदिर की परिक्रमा का भी बड़ा महत्व है। उन्होंने बताया कि जब पृथ्वी को दैत्य पाताल लोक में ले गए तब भगवान श्री हरि विष्णु जी ने सृष्टि को बचाने के लिए सूकर अवतार धारण कर माँ पृथ्वी को अपने दांत के ऊपर टिका लिया और इसी स्थान से पुनः सृष्टि का संचालन आरम्भ हुआ था।
Published : 23 February 2025, 2:57 PM IST
Topics : CEC in Kasganj Chief Election Commissioner Gyanesh Gupta kasganj news Lord Varaha Lord Varaha Temple