
उज्जैन: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि नई शिक्षा नीति में कई ऐसे तथ्य हैं, जो हमें अपनी प्राचीन विरासत की ओर ले जाते हैं। हम भारत के बारे में कितना जानते हैं, यह आज हमारे सामने प्रश्न है।
पटेल आज यहां विक्रम विश्वविद्यालय में शिक्षा समागम कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा पर एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि अपने देश की संस्कृति को फिर से लोगों के बीच ले जाने के लिये विद्या भारती कई वर्ष से प्रयत्न कर रही है।
हमारी सांस्कृतिक विरासत और परम्परा के पुनर्विचार के लिये विद्या भारती शिक्षा समागम का आयोजन करती रही है। उन्होंने कहा कि वे आज के इस उदात्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये सभी को साधुवाद देते हैं। (वार्ता)
Published : 18 January 2023, 7:01 PM IST
Topics : Governor Madhya Pradesh Mangubhai Patel New Education Policy मंगुभाई पटेल मध्यप्रदेश राज्यपाल रेखांकित शिक्षा