महराजगंज जिले में लुढ़का पारा, न्यूनतम 6 डिग्री पहुंचा तापमान, गलन का कहर जारी, जानिये पूरा अपडेट

जिले में शनिवार को अपराहृन न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सयस तापमान रिकार्ड किया गया। बदल रहे मौसम के मिजाज ने हर किसी को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ पर सप्ताह भर के मौसम का हाल

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 January 2023, 6:15 PM IST
google-preferred

महराजगंजः जिले में हर पल बदल रहे मौसम का मिजाज जबरदस्त कहर बरपा रहा है। कड़ाके की ठंड ने हर किसी को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। ठंड और गलन का कहर पूरे दिन जारी रहा।

ठंड के बढ़ते प्रकोप ने हर किसी को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया। अलाव की आग और गर्म कपड़ा सहारा बना। बावजूद घर हो अथवा दुकान हर जगह लोग ठंड से बचने का उपाय ढूढते नजर आए।

न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
वेदर अपडेट के अनुसार शनिवार को ठंड का पारा न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को जहां न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि सोमवार को न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: पोषण वाटिका योजना में कितने विद्यालय हैं शामिल? जिम्मेदारों को खुद नही जानकारी, जानिये पूरा मामला 

बुधवार से थोड़ा बढे़गा तापमान
आने वाले बुधवार से तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दिन जहां न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। वही अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस पारा रहने की उम्मीद है। जबकि गुरूवार को न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 21 सेल्सियस, शुक्रवार को न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: मीटर में गड़बड़ी के चलते गलत आते हैं बिजली के बिल? अब मिलेगी आपको निजात, पढ़िये ये काम की खबर

गेहूं की फसल के लिए माकूल तापमान
भले ही गिरते पारा से हर कोई परेशान है। लेकिन गेहूं की फसल के लिए यह ठंड और गलन संजीवनी साबित हो रहा है। कृषि वैज्ञानिक डा. आरपी रघुवंशी ने बताया कि गेहूं की बेहतर फसल के लिए न्यूतम 8 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री तापमान अच्छी होती है। इससे जहां गेहूं के पौधों में कल्ले अधिक निकलते हैं वहीं उत्पादन भी बढ़ जाएगा। 

No related posts found.