हिंदी
चौक (महराजगंज) अग्निकांड की घटना चौपरिया, गोपाला, चौक समेत तकरीबन आधा दर्जन जगहों पर घटी।
तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना बड़ी मुश्किल हो रहा था।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार आग सदर तहसील के बरगदही बसंतनाथ से होकर चौक मंदिर छावनी तक पहुँच गयी थी। जहाँ पर एक डेरी फार्म में भी आग पकड़ लिया और भूसे का नुकसान हुआ।
इसके अलावा छावनी के नजदीक आग पहुंचते–पहुंचते रह गया। एसडीएम सदर, फायर ब्रिगेड समेत लगभग आधा दर्जन अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मुश्किल से आग की लपटों पर काबू पाया गया। हालाकि हवा के वजह से लपटे बहुत तेज़ थी जिसे फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों और मंदिर के छावनी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
मौके पर उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र गौतम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी चौक प्रशांत पाठक, लेखपाल अशोक तिवारी समेत नगर वासी मौजूद रहे।
Published : 24 April 2024, 4:22 PM IST
Topics : Cantonment Chowk Mandir Control fire Maharajganj आग एसडीएम सदर चौक मंदिर छावनी डेरी फार्म बरगदही बसन्त