हिंदी
महराजगंज: बेटे को कुत्ता काटने के बाद रेबीज का टीका लगवाने गए पिता से डॉक्टर ने दरवाजा बंद कर के हाथा–पाई की है। मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नौतनवा नगर के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर निवासी मोहन लाल गौतम के लड़के को बीते 27 दिसंबर को कुत्ते ने काट लिया था। इस दौरान रेबीज का टीका लगवाने बच्चे को लेकर सीएचसी नौतनवा में कार्यरत फार्मासिस्ट संजय जायसवाल के पास पर्ची लेकर पहुंचा।
उसके बाद पिता का आरोप है की डॉक्टर द्वारा टीका लगवाने के नाम पर पैसा मांगा गया। नही देने पर पर्ची फाड़ कर हमारे साथ दरवाजा बंद कर के हाथा–पाई की गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस संबंध में फार्मासिस्ट संजय जायसवाल ने बताया कि पर्ची मेरे पास लेकर आए थे और बच्चे को रेबीज का टीका लगवाने की बात कही। हमने कहा की मेरे पास सिर्फ टीका ही है। लेकिन लगाने के लिए जो इंसुलिन सिरिंज आता है वह नही है।
टीका लगवाने के बदले पैसा मांगने का आरोप निराधार है और दरवाजा बंद कर के हमने नही युवक ने हाथा–पाई की है।
Published : 30 December 2023, 7:10 PM IST
Topics : डॉक्टर नौतनवा मरीज महराजगंज रेबीज़ इंजेक्सन वीडियो वायरल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथा–पाई
No related posts found.