Madhya Pradesh: ग्वालियर चिड़ियाघर में बढ़ा बाघों का कुनबा, सफेद बाघिन ‘मीरा’ ने दिया तीन शावकों को जन्म

मध्य प्रदेश में ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित गांधी चिड़ियाघर में 10 साल की एक सफेद बाघिन ने बृहस्पतिवार को तीन शावकों को जन्म दिया। शावकों में से एक सफेद है।

Updated : 21 April 2023, 9:23 AM IST
google-preferred

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित गांधी चिड़ियाघर में 10 साल की एक सफेद बाघिन ने बृहस्पतिवार को तीन शावकों को जन्म दिया। शावकों में से एक सफेद है। इसके बाद इस चिड़ियाघर में बाघों की संख्या बढ़कर दस हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चिड़ियाघर के क्यूरेटर डॉ गौरव परिहार ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि मीरा नाम की बाघिन ने सुबह करीब 11.30 बजे तीन शावकों को जन्म दिया जिनमें से एक शावक सफेद है।

उन्होंने बताया कि मीरा का जन्म 2013 में चिड़ियाघर में हुआ था और वह तीसरी बार मां बनी है।

डॉ परिहार ने बताया कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बाघिन का खास ख्याल रखा जा रहा है।

Published : 
  • 21 April 2023, 9:23 AM IST

Related News

No related posts found.