Uttar Pradesh: शिकारियों के फंदे में फंसा खूंखार तेंदुआ, घंटो जद्दोजहद के बाद आया पकड़ में

महराजगंज में शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुए को देख कर ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गई है। घंटो कोशिश के बाद उस तेंदुए को पकड़ा गया। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पूरा मामला

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 November 2020, 5:13 PM IST
google-preferred

महराजगंज: निचलौल थाने के छोटी गंडक करमहिया गांव में तेंदुआ के निकलने से ग्रामीण दहशत में हैं। जंगली सुअर को फंसाने के लिए लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया था। फिलहाल DFO की टीम ने उस तेंदुए को पकड़ लिया है।

जाल में फंसा तेंदुआ

जाल में फंसा तेंदुआ
घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। निचलौल थाना अंतर्गत ग्राम करमहिया गांव से सटे छोटी गंडक गुजरता है। वहां कुछ लोगों ने जंगली सुअर के शिकार के लिए एक जाल बिछा कर रखा था। जिसमें पानी पीने के लिए तेंदुआ आया जिससे वो शिकारी के लगाये फंदे में फस गया। जब सुबह कुछ लोग उस तरफ गए तो तेंदुए को देख कर भागे और इसकी जानकारी निचलौल रेंजर को दी गई।

पकड़ा गया तेंदुआ

घंटो जद्दोजहद के बाद पकड़ा गया तेंदुआ
जानकारी मिलते ही मौके पर रेंजर और DFO पहुंचे और सुबह आठ बजे से ही रेसक्यू काम शुरू कर दिया गया। घण्टो जद्दोजहद के बाद आखिर खूंखार तेंदुआ पकड़ ही लिया गया। इस बारे में डीएफओ ने जानकारी देते हुए बताया कि- उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि यहां एक तेंदुआ फंसा हुआ है और हम डॉक्टर और टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।