
महराजगंज: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में पशुपालन, मत्स्यपालन तथा रेशम पालन की कार्यो व उत्पादन की समीक्षा की गयी।
सबसे पहले मत्स्यपालन में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा, राष्ट्रीय कृषि विकास, मछुआ दुर्घटना बीमा तथा तालाबो व पोखरा की पट्टा आवंटन की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार सहायक निदेशक मत्स्य को सरकार द्वारा पारित योजनाओं की आधी अधूरी रिपोर्ट के साथ समीक्षा में जाना उनके जी जा जंजाल बन गया। जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि समस्त योजनाओं के विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का शख्त निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने केसीसी योजना के अंतर्गत उन मत्स्य पट्टाधारकों की सूची उपलब्ध करने का निर्देश दिया जिनको कृषि हेतु केसीसी ऋण प्राप्त हुआ है।
उन्होंने जनपद में स्थापित समस्त हेचरी की नियमित जाँच करें तथा मत्स्य बीज वितरण, हेचरी की गुणवत्ता को भी क्षेत्र में जाकर देखें। जिलाधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए स्वदेशी नस्ल की गायों के संवर्धन और किसानों की आय के वैकल्पिक स्रोतों को सृजित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने गोवंशों के लिंग आधारित कृत्रिम गर्भाधान योजना के तहत 2024–25 हेतु प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। एफएमडी टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने किए गए टीकाकरण का रैंडम सत्यापन टेलीकालिंग के माध्यम से करवाने का निर्देश दिया।
इसी प्रकार उन्होंने मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों पशुपालकों की पहचान फोटो और जियो टैगिंग सहित सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। कुक्कड़ पालन ,बकरी पालन, छुट्टा पशुओं का सर्वे, कांजी हाउस, पशुधन बीमा तथा पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं में प्रगति बढ़ाने हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।
जनपद में बनेगा कामन फैसिलिटी सेंटर
रेशम विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि रेशम पालकों हेतु कामन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्वीकृति प्राप्त हो गई और जल्द ही निर्माण शुरू होने की संभावना है।
इस समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हौसला प्रसाद, मत्स्य निरीक्षक राम दवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Published : 27 January 2025, 8:08 PM IST
Topics : District Magistrate Dynamite News Hindi News Maharajganj ncomplete Reprimanded through uttar pradesh