फतेहपुर: दबंगों के खिलाफ फूटा महिलाओं का आक्रोश, DM दरबार पहुंचा मामला

फतेहपुर जिले के एक गांव की महिलाओं में दबंगों के खिलाफ जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। मामला अब जिलाधिकारी के पास पहुंच गया है पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 September 2024, 5:40 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जिले (Fatehpur) के कल्याणपुर थाना क्षेत्र (Kalyanpur Police Staion) के धीर का पुरवा मजरे कौरसम गांव की महिलाओं में दबंगों के खिलाफ जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। गुरूवार को ग्राम प्रधान (Gram Pradhan) उर्मिला देवी के नेतृत्व में महिलाएं कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। गांव की महिलाओं ने गांव के कुछ दबंगों के खिलाफ शिकायती पत्र जिलाधिकारी (DM) को सौंपा।

दबंगों ने खंडजा में लगे ईंट को उखाड़ा

जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में दो सौ मीटर खराब सड़क पर खंडजा का कार्य कराया गया था। जिससे कि गांव के लोगों को बारिश में निकलने में कई दिक्कत ना हो लेकिन गांव के कुछ दबंगों ने खंडजा में लगे ईंट को निकालकर पास के तालाब में फेंक दिया था।

दबंगों ने नहीं बनने दिया मार्ग 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ग्राम प्रधान समेत सभी महिलाओं ने बताया कि मामले की शिकायत राजस्व विभाग से भी कई, जिसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर गए और सड़क निर्माण को पुनः कराने का आदेश दिया। उसके बाद भी उक्त दबंगों ने मार्ग को बनाने नही दिया। 

प्रधान का कहना है कि विरोध करने पर दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ग्राम प्रधान ने बताया कि उक्त दबंगो के कारण गांव में और भी हो रहे विकास कार्य को रोका जा है।

न्याय की गुहार

दबंगों से परेशान होकर जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। 

इस मौके पर कमलेश, कल्लो देवी, उमा देवी, रानी देवी, मंजू देवी, गोरी देवी, संजू कुमारी, फूल कुमारी,सु लेखा, हरीलाल, राजू, जगरूप, रज्जन सहित तमाम गांव के लोग मौजूद रहे।

Published : 
  • 19 September 2024, 5:40 PM IST

Advertisement
Advertisement