Mumbai: रासायनिक कंपनियों के निरीक्षण के बाद गांजे और अफीम की खेती के खिलाफ होगी कार्रवाई, जानिये पूरा मामला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नशीला पदार्थ रोधी समिति ने अधिकारियों को बंद रासायनिक कंपनियों का निरीक्षण करने और गांजा तथा अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 February 2023, 2:03 PM IST
google-preferred

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नशीला पदार्थ रोधी समिति ने अधिकारियों को बंद रासायनिक कंपनियों का निरीक्षण करने और गांजा तथा अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अशोक मोराले ने जिले में नशीले पदार्थों की खेती और उनकी तस्करी की जांच को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को बंद पड़ी रासायनिक कंपनियों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोराले ने जिला कृषि अधिकारी को गांजा और अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नशीला पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करने का भी निर्देश दिया।

Published : 
  • 26 February 2023, 2:03 PM IST

Related News

No related posts found.