हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में आग लगने से बिजली के 27 मीटर नष्ट हो गए।
एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि बाल्कुम स्थित आठ मंजिला इमारत में सुबह करीब नौ बजे बिजली के मीटर वाले हिस्से में आग लग गई।
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे में आग बुझा दी। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चला है और घटना की जांच की जा रही है।
Published : 25 October 2023, 1:15 PM IST
Topics : आग ठाणे बिजली महाराष्ट्र मीटर नष्ट रिहायशी इमारत
No related posts found.