
हैदराबाद: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को चुनावी राज्य तेलंगाना में पांच विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे और हेलिकॉप्टर से पिनापाका पहुंचेंगे, जहां वह एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।
पिनापाका से वह नरसमपेट जाएंगे जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में दो से तीन घंटे बिताएंगे।
वह वारंगल पूर्व और पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों में ‘पद यात्रा’ करेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बाद में, वायनाड सांसद सड़क मार्ग से हैदराबाद पहुंचेंगे और राजेंद्रनगर में एक बैठक को संबोधित करेंगे। वहां से वह वापस राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ान भरेंगे।
Published : 16 November 2023, 10:39 AM IST
Topics : assembly elections Congress Rahul Gandhi telengana कांग्रेस तेलंगाना राहुल गांधी विधानसभा चुनाव संबोधित