ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिक बच्ची के साथ अध्यापक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पनियरा क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिक बच्ची के साथ अध्यापक ने दुष्कर्म कर दिया है। आरोपी अध्यापक की गिरफ्तार कर लिया गया है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी ख़बर

Updated : 4 April 2024, 7:34 PM IST
google-preferred

पनियरा(महराजगंज) पनियरा थाना अन्तर्गत एक गांव में  ट्यूशन पढ़ने गई छः वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की मां की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां ने तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी कुछ अन्य बच्चों के साथ नितेश कन्नौजिया के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बुधवार की शाम लगभग चार बजे बच्चों के ट्यूशन पढ़ने के बाद जब सभी बच्चे अपने–अपने घर वापस चले गए।

उस समय अध्यापक ने उसकी बेटी को बहाने से रोक लिया और उसके  साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। अध्यापक ने किसी को बताने से मना भी किया था। बताने पर मारने-पीटने की धमकी भी दिया था।

बालिका ने घर आकर रोते हुए इस बारे में अपनी मां को सारी बात बताई। इस सम्बन्ध मे पनियरा थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Published : 
  • 4 April 2024, 7:34 PM IST

Advertisement
Advertisement