
नई दिल्ली: देश की दिग्गज कंपनी टाटा समूह ने एअर इंडिया की बिड जीत ली है। बिक्री प्रक्रिया में टाटा समूह ने सबसे ज्यादा कीमत लगाकर यह बोली जीती, जिसके बाद एयर इंडिया अब टाटा समूह का हो जायेगा।
जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया को पाने के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने बोली लगाई थी। लेकिन सबसे ज्यादा कीमत ऑफर करके टाटा समूह ने एयर इंडिया के लिये लगाई गई फाइनेंशियल बिड्स को जीत लिया है। अब एयर इंडिया पर टाटा समूह का नियंत्रण हो जायेगा।
बता दें कि इससे पहले 2018 में भी सरकार ने एयर इंडिया में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी लेकिन तब इस प्रस्ताव को कोई रिस्पांस नहीं मिला था। सरकार ने अब दूसरी बार एअर इंडिया में हिस्सेदारी बेचने के लिये वित्तीय बोलियां आमंत्रित की, जिसे टाटा ग्रुप ने जीत लिया है।
इस पूरी प्रक्रिया में यह भी रोचक तथ्य हैं कि एयर इंडिया की शुरुआत 1932 में टाटा ग्रुप ने ही की थी। टाटा समूह के संस्थापक जे. आर. डी. टाटा ने इसकी शुरुआत की थी। लेकिन बाद में भारत सरकार ने 1947 एयर इंडिया में 49% हिस्सेदारी अधिग्रहण की। 1953 में सरकार ने इसमें बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी थी, जिसके बाद एयर इंडिया पर सरकार का नियंत्रण हो गया।
Published : 1 October 2021, 11:53 AM IST
Topics : Air India bid Tata Group एयर इंडिया कीमत टाटा समूह बोली