Fatehpur: फैक्ट्री कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा, जानिए पूरा मामला

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित रेकांन फैक्ट्री में कार्य करने वाले गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 January 2025, 1:46 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जिले के बिंदकी तहसील के औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित रेकांन फैक्ट्री में कार्य करने वाले गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा शव को गेट के बाहर रखकर गेट में ताला बंद करके चले गए।

परिजनों को सूचना मिली तो परिजन फैक्ट्री के बाहर बैठकर के मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

इंडस्ट्रियल एरिया जीटी रोड औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रेकांन फैक्ट्री है।जिसमें प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में रामपुर गांव के ही देवी सहाय तिवारी उर्फ छंगू उम्र 65 वर्ष गेटमैन की नौकरी करते हैं। वह फैक्ट्री में 24 घंटे रहते थे। फैक्ट्री में आकर के ही परिजन खाना दे जाते थे।

शुक्रवार की शाम 6:00 बजे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उनका शव गेट के बाहर रख दिया गया और गेट में ताला लगा करके फरार हो गए।

परिजनों को जानकारी मिली तो रोते बिलखते  फैक्टरी पहुंचे और मुवायजे की मांग करने लगे। मृतक की पत्नी जनकदुलारी व दो पुत्र अखिलेश व अवधेश हैं। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची औंग थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Published : 
  • 25 January 2025, 1:46 PM IST

Advertisement
Advertisement