Site icon Hindi Dynamite News

Surya Grahan: भारत में लगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिये देश में कहां-कहां दिखा ग्रहण

भारत में साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लग गया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Surya Grahan: भारत में लगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिये देश में कहां-कहां दिखा ग्रहण

नई दिल्ली: भारत में साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्राहण लग गया है। देश में पहला सूर्य ग्राहण पंजाब के अमृतसर में दिखा। दिल्ली के द्वारका में सूर्यग्रहण सबसे देर तक देखा जायेगा। 

दिल्ली और अमृतसर के अलावा हरिद्वार और कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्राहण लगा है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

कहां कब से कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण

दिल्ली:  4:29 से लेकर  5:42 तक 
अमृतसर: 4:19 से लेकर 5:48  तक
भोपाल: 4:49 से लेकर 5:46  तक      
लखनऊ: 4:36 से लेकर 5:29  तक   
देहरादून: 4:26 से लेकर 5:36  तक  
शिमला: 4:23 से लेकर 5:39  तक     
मुंबई: 4:49 से लेकर 6:02 तक
कोलकाता: 4:52 से लेकर 6:03 तक 
लखनऊ: 4:36 से लेकर 5:29 तक

यह ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण है और सूर्यास्त के साथ ग्रहण भी समाप्त हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: साल का आखिरी सूर्यग्रहण कुछ ही घंटों में, कई मंदिर बंद, जानिये ग्रहण से जुड़ी ये खास बातें 

सूर्यग्रहण के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत देश के कई प्रमुख मंदिरों के कपाट भक्तों के लिये बंद कर दिये गये हैं।  

आज का आंशिक सूर्य ग्रहण भारत के अलावा मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई दे रहा है। जिसमें नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा शामिल है।

यह भी पढ़ें: अगले एक पखवाड़े में होंगे दो ग्रहण, भारत में दिखाई देगा एक, जानिये पूरा अपडेट 

यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। इससे पहले 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था।

Exit mobile version