हिंदी
उज्जैन: खगोलीय घटना के तहत अगले एक पखवाड़े में दो ग्रहण होंगे, लेकिन 25 अक्टूबर को होने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, जाने किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण?
शासकीय जीवाजी राव वेधशाला के अधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने जारी विज्ञप्ति में बताया मंगलवार को (25 अक्टूबर) को होने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा।
यह भी पढ़ें: देखिये, देश-दुनिया भर में सूर्य ग्रहण के खास नजारे
यह ग्रहण 02 बजकर 28 मिनट 03 सेकंड से प्रारंभ होगा। इसका मध्यकाल 04 बजकर 30 मिनट 01 सेकंड एवं सांयकाल 06 बजकर 32 मिनट 01 सेकंड पर समाप्त होगा।
यह ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व उत्तरी अफ्रीका, पश्चिम एशिया, उत्तरी अटलांटिका महासागर, उत्तरी हिंद महासागर सहित भारत के अंडमान निकोबार दीप समूह तथा उत्तर पूर्वी भारत को छोड़कर शेष भारत में नजर आएगा। (वार्ता)
Published : 23 October 2022, 3:29 PM IST
No related posts found.