हिंदी
नई दिल्लीः आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और मिथुन लग्न में लगेगा।
भारत में ग्रहण के दृश्य न होने की वजह से यहां इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ये ग्रहण आज शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा। ये सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से नजर आएगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
इस साल कुल मिलाकर 6 ग्रहण लगे थे, जिसमें चार चंद्र और जबकि 2 सूर्य ग्रहण हैं। 21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था और दूसरा सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। शाम में ग्रहण लगने के कारण भारत में इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
Published : 14 December 2020, 11:03 AM IST
Topics : India Surya Grahan 2020 भारत मिथुन लग्न सूर्य ग्रहण