संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का देश को बेहतरीन तोहफा : कांग्रेस

कांग्रेस ने महाराष्ट्र संकट लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए इसका स्वागत किया है और कहा कि संविधान दिवस पर शीर्ष अदालत ने देश की जनता को बेहतरीन तोहफा दिया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 November 2019, 4:14 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस ने महाराष्ट्र संकट लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए इसका स्वागत किया है और कहा कि संविधान दिवस पर शीर्ष अदालत ने देश की जनता को बेहतरीन तोहफा दिया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम का कांग्रेस ने किया विरोध, विधानमंडल सत्र का किया बहिष्कार

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अभिषेक मनु सिंघवी ने मंगलवार को यहां संसद परिसर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संविधान दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह देश को सबसे बड़ा तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को शीर्ष अदालत को इस संदर्भ में काम करना पड़ा है और यह बहुत दुखद है (वार्ता)

Published : 
  • 26 November 2019, 4:14 PM IST