भीषण गर्मी के कारण बढ़ी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी, पढ़ें पूरा अपडेट

ओडिशा सरकार ने राज्य में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के मद्देनजर स्कूलों की गर्मी छुट्टी दो दिन के लिए बढ़ा दी है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 17 June 2023, 6:34 PM IST
google-preferred

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने राज्य में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के मद्देनजर स्कूलों की गर्मी छुट्टी दो दिन के लिए बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के सरकारी और निजी स्कूल अब 19 जून की जगह 21 जून को खुलेंगे।

एक आधिकारिक पत्र के मुताबिक, “सरकार ने गहन विचार-विमर्श के बाद विद्यालय एवं जन शिक्षा विभाग के तहत आने वाले स्कूलों को 21 जून 2023 से खोलने का फैसला लिया है।”

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और शुक्रवार को राज्य में कम से कम 31 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, शुक्रवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सोनपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर में 44.6 डिग्री सेल्सियस और तलचर में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में अगले चार दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने और उसके बाद कई स्थानों पर तापमान में मामूली गिरावट आने का अनुमान जताया गया है।

वहीं, स्थानीय मौसम कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि राज्य में 18 जून से 21 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है।

Published : 
  • 17 June 2023, 6:34 PM IST

Advertisement
Advertisement