हिंदी
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक व्यक्ति ने मेट्रो के सामने छलांग कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी।
घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज पूरी तरह से खंगाला है, जिसमें आत्महत्या की सच्चाई सामने आयी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और मृतक युवक के पर्स की तलाशी ली। पर्श में एक आईडी कार्ड मिला, जिससे ये पता चला कि मृतक व्यक्ति का नाम रवि था और वो बिहार का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस इस मामले में की जांच कर रही है।
Published : 18 January 2023, 5:55 PM IST
Topics : Delhi Metro Mandi House metro station suicide आत्महत्या दिल्ली मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन युवक