
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की दक्षिण एशिया में अंतरिक्ष कूटनीति का सपना शुक्रवार को सच हो गया। इसरो ने श्रीहरिकोटा से GSAT-9 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सहयोगी देशों के लोगों को भी संबोधित किया।
भारत की तरफ से लॉन्च यह अब तक का सबसे भारी अंतरिक्ष रॉकेट था। संचार उपग्रह GSAT-9 भारत समेत सात दक्षिण एशियाई देशों को संचार सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। प्राकृतिक आपदा और आपातकालीन स्थिति में इस संचार तंत्र से सभी देशों को हॉटलाइन से जुड़ने की सुविधा भी मिलेगी।
Published : 5 May 2017, 6:14 PM IST
Topics : GSAT नरेंद्र मोदी पीएम प्रधानमंत्री भारत लॉन्च वैज्ञानिक