ख़जनी: तेज आंधी का कहर: खजनी क्षेत्र में उखड़े पेड़, गिरी दीवारें, सड़क पर आ गिरा टिन; यातायात बाधित,पढिए पूरी खबर
गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव के पास से बैग और कपड़े मिलने के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
गोरखपुर में संगठित अपराध और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज अभियोग वाले आरोपी रविदत्त मिश्रा की करीब 75 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।
गोरखपुर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना मानक नंबर प्लेट और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 905 वाहनों का चालान किया गया। वहीं 5 वाहनों को सीज किया गया और 52 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में शुक्रवार को आए भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने 52 गांवों में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं से बिजली के खंभे और तार टूट गए। जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दर्जनों परिवारों के टिनशेड और छप्पर उड़ गए। जबकि कई मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचा है।
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि पिता ने दोनों बच्चों को विषाक्त पदार्थ दिया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक बच्चों के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने यूपी-112 पर कॉल कर आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी ढाई वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
जनपद के थाना कैण्ट पुलिस ने संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के आरोपी रामलखन जायसवाल की पत्नी उर्मिला देवी के नाम पर बनी तीन मंजिला इमारत को जब्त कर लिया है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ पचास लाख रुपये है।
जनपद के बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर से लापता पांच वर्षीय मासूम का शव शुक्रवार सुबह घर के पास स्थित तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गोरखपुर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र भलोटिया मार्केट में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वेदिका ट्रेडर्स नामक थोक दवा की दुकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी।