महराजगंज: जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव आज जारी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

महराजगंज के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज जारी है। जिसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चुनाव के दौरान छात्रों का आना-जाना शुरू हो गया है। आज हजारों छात्र-छात्राएं अपने मतदान अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 11 September 2019, 10:13 AM IST
google-preferred

महराजगंज: आज जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज जारी है। जिसके लिए किसी तरह की घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान हजारों की तादात में आज छात्र-छात्राएं अपना मतदान देंगे। 

अपना मत देते हुए छात्र

यह भी पढ़ें: यूपी में खेत में पानी देने गए किसान की अचानक हुई मौत, ग्रामीणों ने की सरकारी मदद की मांग

मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर चार सब इंसपेक्टर, बीस पुलिस कर्मी और एक कंपनी पीएसी के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौजूद है। मतदान के बाद ही मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: न लिखित नोटिस.. न मुआवजा.. बस तोड़े जाओ.. जहां जैसे मर्जी.. तोड़े जाओ.. कोई बोले तो बुलडोजर के तले कुचल डालो

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी डा. प्रवीण श्रीवास्तव, डा. प्रशांत पांडेय, डा. केआर यादव, डा. अजय मिश्र मौजूद रहेंगे।

Published : 
  • 11 September 2019, 10:13 AM IST

Advertisement
Advertisement