
महराजगंजः हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी का रेप और जला के मारे जाने के विरोध में आज स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए चारों आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका रेड्डी के साथ हुई दरिंदगी पर भड़के युवा
वहीं तेलंगाना के गृहमंत्री के बयानों की घोर निंदा भी किया। इस मुलाकात के दौरान डीएम उज्ज्वल कुमार ने बच्चों को आगे बढ़ने के टिप्स देते हुए कहा कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा अपने कैरियर पर फोकस करें, और मेल फीमेल की सोच बदलनी होगी। डीएम ने स्कूली बच्चों को उम्मीद दिलाई की सभी लोग खूब पढ़ाई करे और कभी किसी को कोई जरुरत हुई तो वो हमेशा उनकी मदद करेंगे।
Published : 2 December 2019, 2:30 PM IST
Topics : DM hyderabad rape case Maharajganj Ujjawal Kumar उज्ज्वल कुमार डीएम प्रियंका रेड्डी महराजगंज हैदराबाद