नहीं थम रहे सड़क हादसे, घुघली में दो बाइक सवारों में जोरदार भिड़त

महराजगंज में घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर दो बाइकें आपस में टकरा गई। घटना में दोनों बाइक सवार घायल हुए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 October 2024, 5:20 PM IST
google-preferred

घुघली (महराजगंज): घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर मोड पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा दोनों बाइकों के सवारों को घायलावस्था में घुघली स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। 

जानें पूरा मामला 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुरानी घुघली से एक बाइक पर सवार चंद्रभूषण यादव (24 वर्ष) आ रहे थे। विपरीत दिशा से पिपरिया करजहा निवासी रामप्रसाद (32 वर्ष) आ रहे थे। अभी दोनों रामपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि दोनों की आमने सामने सीधी भिडंत हो गई।

दोनों की बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। घायल दोनों लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से घुघली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। 

Published : 
  • 30 October 2024, 5:20 PM IST

Advertisement
Advertisement