हिंदी
श्रीनगर: कश्मीर घाटी में बारिश के बाद मौसम खराब होने के कारण अमरनाथ यात्रा को बृहस्पतिवार को दोनों मार्ग पर रोक दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यात्रा को पहलगाम और बालटाल मार्गों से सुबह अस्थायी रूप से रोक दिया गया और किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार होने पर यात्रा बहाल की जाएगी।
इससे पहले, अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई को बादल फटने पर हुई भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से यात्रा को रविवार को स्थगित कर दिया गया था और सोमवार को यात्रा फिर बहाल की गई। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)
Published : 14 July 2022, 3:24 PM IST
Topics : अमरनाथ यात्रा कश्मीर पवित्र गुफा पहलगाम बारिश बालटाल मौसम श्रीनगर
No related posts found.