हिंदी
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान पर बुधवार को ऐसा कारनामा किया जो इतिहास में दर्ज हो गया है। कोहली ने वनडे इंटरनेशल में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरे कर लिये है। उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का 17 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ेंः कपिल देव, गोविंदा और रवि किशन इसलिये भरेंगे लाखों का जुर्माना..
वेस्ट इंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गये दूसरे वनडे मैच में बुधवार को कोहली ने 37वें ओवर में एश्ले नर्स की गेंद पर यह कारनामा किया। कोहली ने 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे किये। इससे पहले यह रिकार्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने 31 मार्च 2001 के दिन 259 पारियों में 10 हजार रन पूरे किये थे।
यह भी पढ़ेंः क्रिकेट नहीं.. 2019 में राजनीति के मैदान में उतरेंगे धोनी, भाजपा से लड़ेंगे चुनाव!
?24-10-2018
GOAT!! pic.twitter.com/dKHPptfKK7
— BCCI (@BCCI) October 24, 2018
अगर दोनों खिलाड़ियों के बीच 10 रन बनाने को लेकर पारियों में अंतर देखा जाये तो विराट ने सचिन से 54 पारियां कम खेली हैं। भारत की तरफ से 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सौरभ गांगुली (263) पारियां और महेंद्र सिंह धोनी (273) पारियां खेलकर यह रिकार्ड अपने नाम किया है। विराट कोहली ने इस मैच में नाबाद 157 रन बनाये।
यह भी पढ़ेंः तो अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के लिए बन गई है परेशानी का सबब, क्या है वजह..
यह भी पढ़ेंः ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों के उड़े होश..जब मरीज के पेट से निकली ये चीजें
उनके इस विशाल स्कोर की बदौलत भारत ने छह विकेट खोकर वेस्ट इंडीज के सामने 321 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में स्कोर का पीछा करते हुये वेस्ट इंडीज ने 9 ओवर तक एक विकेट खोकर 60 रन बना लिये हैं।
Published : 24 October 2018, 6:51 PM IST
Topics : 10 हजार रन 205 पारियां Virat Kohlhi एश्ले नर्स क्रिकेट रिकॉर्ड वनडे विशाखापत्तनम सचिन तेंदुलकर
No related posts found.