Deoghar: बच्चे को जन्म दिया, फिर क्यों हार गई जिंदगी? प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल के बाहर फूटा जनाक्रोश
एक महिला अस्पताल पहुंची थी नई जिंदगी को जन्म देने, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसका परिवार मातम में डूब गया। झारखंड के सारवां में हुई इस घटना के बाद सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर प्रसव के बाद ऐसा क्या हुआ कि लोगों का गुस्सा अस्पताल से सड़क तक पहुंच गया?